मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को लाठी-डंडों से पिटाई के दौरान हत्या कर दी जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई हुऐ आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मामला कुटुंबा थाना क्षेत्र के पश्चिम बजार की हैं। मृतक की पहचान छोटन सिंह के रूप में की है। जबकि गिरफ्तार आरोपित धर्मेन्द्र सिंह हैं। दोनों आपस में सगे भाई हैं। जानकारी के अनुसार आरोपित चार भाई हैं जिसमें यह दुसरे नंबर पर है, जबकि मृतक छोटा भाई है। इन दोनों के बीच पहले भी कहा सुनी के दौरान मारपीट होती थी, लेकिन इस बार शराब के नशें में आरोपित ने छोटे भाई को लाठी – डंडे से पीटाई कर दी जिसमें अंदरूनी चोट लगने से छोटे भाई की मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपित घर से फरार हो गया। प्रेस-वार्ता कर जानकारी देते हुऐ सदर एसडीपीओ मो. अमानुल्लाह खान ने बताया कि घटना को लेकर मृतक के बड़े भाई 52 वर्षीय मुन्ना सिंह ने प्राथमिकी दर्ज करवाया जिसमें बताया कि घर में केवल ये दोनों भाई रहते थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाहर रहते हैं, आरोपित की शादी हुईं हैं जिसका एक 14 साल की लड़की है, जबकि मृतक की शादी अब तक नही हुई है। घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुऐ आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अनंत कुमार, एसआई आरती कुमारी सहित अन्य सशस्त्र बलों के द्वारा की गई।
Related Articles
Check Also
Close
-
एनडीआरएफ ने दिया आपदा से बचाव का प्रशिक्षणMarch 24, 2023
-
अनियंत्रित कार विद्युत पोल से टकराई , बाल-बाल बचा चालकApril 16, 2023
-
मवेशियों से भरा कंटेनर पुलिस ने पकड़ा, भाग निकले पशु तस्करFebruary 23, 2023