औरंगाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71 वें जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम सेवा और समर्पण अभियान के तहत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत औरंगाबाद शहर के समीप रामाबांध स्थित सांसद सुशिल कुमार सिंह द्वारा 200 लाभार्थियों को झोला और राशन का निशुल्क वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मुकेश कुमार सिंह के द्वारा किया गया। सांसद ने कहा कि यह कार्यक्रम पीएम अन्न योजना के तहत 20 दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम सेवा और समर्पण के तहत 200 गरिब लाभुकों के बीच झोला और राशन का निशुल्क वितरण किया गया। यह कार्यक्रम देश नहीं, बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा ऐतिहासिक कार्य है। जो अन्न से भरें झोला लाभुकों को उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से मैं सभी लाभार्थियों का स्वागत अभिनन्दन करता हूं। इसके तहत अधिक से अधिक लाभुकों को अनाज मिले जिसका लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कहा कि इस विषम परिस्थितियों में भी सरकार पूरी क्षमता के साथ गरीबों की मदद कर रही है। ताकि कोई भी परिवार भूखा न रहे, इस योजना के तहत गरिबों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं का लाभ आज जनता को मिल रहा है। पहले की सरकारों में अनाज की लूट होती थी। लेकिन अब वैसा नहीं है। फिलहाल सभी लोगों को मुफ्त में अनाज दिया गया जिसके परिणाम स्वरूप आज शत-प्रतिशत योजनाओं का लाभ गरीबों एवं जरूरतमंदों को मिल रहा है। कहा कि वडनगर रेलवे स्टेशन के पुराने प्लेटफॉर्म पर प्रधानमंत्री मोदी के पिता की चाय दुकान है। बचपन के दिनों में नरेंद्र मोदी स्टेशन पर चाय बेचने में अपने पिता की मदद करते थे। उन्होंने गरिबी को महसूस किया है। इसीलिए उन्हें हमेशा गरिबों की चिंता रहती हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक सिंह, राकेश देवता, जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ विश्वकर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता सिंह, जिला मंत्री तीर्थ नारायण वैश्य, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनय सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र सिंह, नगर अध्यक्ष कौशल सिंह, नगर महामंत्री रामानुज पांडेय, जिला महामंत्री अनुज सिंह प्रखंड सांसद प्रतिनिधि भरत सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य संगेश सिंह, रंजीत कुशवाहा, मुन्ना सिंह, नलिनी रंजन, मंडल अध्यक्ष सुबोध सिंह, प्रदीप चौरसिया,पूर्व वार्ड पार्षद राम सुरीठ सिंह,वार्ड पार्षद राहुल कुमार, समाजसेवी बिनोद सिंह, युवा मोर्चा जिला मंत्री दीपक सिंह, उपेन्द्र सिंह, अभय पासवान, प्रभात सिंह, महिला मोर्चा पदाधिकारी सुमन अग्रवाल, गुड़िया सिंह, सरस्वती सिंह, उषा सिंह सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता लोग उपस्थित थे।
Related Articles
Check Also
Close
-
टीईटी शिक्षक संघ के कोर कमिटी ने किया की बैठकMarch 30, 2022
-
उम्मीद व विश्वास बनाए रखें मिलेगी सफलता : त्रिदंडीNovember 14, 2021
-
मुंडेश्वरी इंडस्ट्रियल ग्रुप द्वारा कंबल का किया गया वितरणDecember 26, 2021