
औरंगाबाद। शहर के पोईवा कोठी स्थित भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105 वीं जयंती के अवसर पर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिता सिंह ने की। इस मौके पर मोर्चा के द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजित की गई जिसमें जिला सोशल मीडिया प्रभारी गुड़िया सिंह एवं महामंत्री संजीत गुप्ता के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि महान चिन्तक, कुशल संगठनकर्ता और भारत को एकात्म मानवदर्शन जैसे प्रगतिशील विचारधारा से प्रेरित करने वाले अंत्योदय के प्रणेता, हमारे तेजस्वी पथदर्शक श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर उन्हें कोटी कोटी नमन करती हूं। उनका कहना था कि ना थको, ना रुको, ना झुको.. बस चलते ही रहो। शिक्षा में हमेशा अव्वल रहने वाले पंडितजी की बुद्धि विलक्षण रूप से कुशाग्र थी। उन्होंने धर्म, अर्थशास्त्र, अध्यात्म, समाज, व्यक्ति सहित सभी विषयों पर मौलिक चिंतन कर सार्थक निष्कर्ष हमारे सामने रखे। मोर्चा की प्रवक्ता सुमन अग्रवाल उपाध्यक्ष स्वीटी गुप्ता ने कहा कि पंडितजी भारत के विकास के लिए भारतीय चिंतन को ही आधार बनाना चाहते थे। वे कहते थे कि हम लोगों ने अंग्रेज शासन में अंग्रेजी वस्तुओं का विरोध कर हर्ष महसूस किया था। इस दौरान जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, आलोक, महिला मोर्चा की प्रवक्ता सुमन अग्रवाल, महामंत्री संजिता गुप्ता, उपाध्यक्ष स्वीटी गुप्ता ,आईटी सेल प्रमुख गुड़िया सिंह, उपाध्यक्ष जुलेखा, महामंत्री उषा जी,उपाध्यक्ष अंशवती, जिलामंत्री सरस्वती सहित कई अन्य मौजूद थे।