औरंगाबाद। शिक्षित-संगठित एवं समाज की राजनीतिक भागीदारी के लिए ज़िला मुख्यालय स्थित चतरा गांव के समीप एक निजी होटल में प्रगतिशील विश्वकर्मा महासभा की एक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता ज़िलाध्यक्ष सह ज़िला पार्षद शशि भूषण शर्मा ने किया। वहीं संचलन अधिवक्ता विश्वनाथ शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद शर्मा उपस्थित थे।
इस दौरान बैठक में सर्व प्रथम आगामी 3 फरवरी 2023 को भव्य तरीके से विश्वकर्मा जयंती मनाने का निर्णय लिया गया तथा तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा किया गया। इसके अलावा संगठन को पंचायत स्तर पर विस्तार करने यथा समाज के लोगों को शिक्षित करने के साथ-साथ उनकी राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि पंचायत स्तर पर कमिटी गठित किया जाएं ताकि सुदूरवर्ती क्षेत्र में रहने वाले समाज के लोगों को यथा संभव सहायता प्रदान की जा सके। वहीं शिक्षा से वंचित समाज के लोगों को जागरूक कर उन्हें शिक्षित किया जाए। साथ ही उन्हें राजनीति का स्तर पर भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
जिलाध्यक्ष सह जिला पार्षद शशि भूषण शर्मा ने समाज को नई दिशा एवं सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिले के सभी पंचायतों के वार्ड स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर बल दिया जाएगा एवं समाज के सवर्गीन विकास सेतु मैं सदैव तत्पर रहूंगा। समाज के लोगों को ज्यादा से ज्यादा राजनीति में आना होगा। तभी हम अपने हक की लड़ाई लड़कर जीत सकेंगे।
इस अवसर पर संयोजक रामजीत शर्मा, बारुण प्रखंड अध्यक्ष अधिवक्ता विश्वनाथ शर्मा, सचिव सतीश शर्मा, उपाध्यक्ष शिव बचन शर्मा, नगर अध्यक्ष पप्पू शर्मा समेत सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष सचिव एवं बड़ी संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोग उपस्थित थे।