
डॉ ओमप्रकाश कुमार
औरंगाबाद। विधिज्ञ संघ दाउदनगर की एक बैठक अध्यक्ष उमेश सिंह की अध्यक्षता में विधिज्ञ संघ भवन में आयोजित की गयी। बैठक की जानकारी देते हुये अध्यक्ष ने बताया कि औरंगाबाद के एक विशेष कोर्ट के जज द्वारा जिला विधिक संघ के वरीय अधिवक्ता सह पूर्व पीपी प्रमोद कुमार सिंह के साथ कथित दुर्व्यवहार पर चर्चा की गयी। सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुये कहा गया कि विधिक संघ दाउदनगर के सदस्यों द्वारा इसकी निंदा की गयी। औरंगाबाद विधिक संघ के आंदोलन का विधिज्ञ संघ दाउदनगर द्वारा नैतिक समर्थन देने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में महासचिव धर्मेंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष शशि भूषण सिंह, बैजनाथ प्रसाद, अनिल कुमार गुप्ता, कुमार शिवेंद्र, रामदेव यादव राजेंद्र प्रसाद, नवल शर्मा, कृष्णा प्रसाद समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।
One Comment