
अनिल कुमार
औरंगाबाद। 20 दिवसीय सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा औरंगाबाद शहर के रमेश चौक एवं नवाडीह सड़क किनारे फल, सब्जी एवं चूड़ी बेचने वाली सहित अन्य महिला दुकानदारों को सम्मानित किया गया है। मीडिया प्रभारी गुड़िया सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पूरे देश में भाजपा 17 सितंबर से सात अक्टूबर तक सेवा समर्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
महिलाओं का अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए आगे आने का आह्वान किया। देश और प्रदेश की सरकार नारी सुरक्षा और सम्मान के लिए विभिन्न कार्यक्रम चला रही है। इस मौके पर एमएलसी राजन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति अनिल सिंह, उज्जवल कुमार, विकेश कुमार सिंह, रामानुज पांडे, आदित्य श्रीवास्तव, सुमन अग्रवाल, गुड़िया सिंह, अशवन्ती, इंदु सिंह, संजीता गुप्ता, स्वीटी गुप्ता, बबीता अन्य दर्जनों कार्यकर्ता गण मौजूद थी।