
औरंगाबाद। मदनपुर थाना क्षेत्र की झारही नदी में स्नान करने गए एक युवक की मंगलवार को मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना के एसआई सुबोध कुमार सिंह एवं हुलास बैठा ने घटना स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के नीमा आजन पंचायत के दुबे बिगहा गांव निवासी बिरजू भुइया के पुत्र 19 वर्षीय पुत्र महेंद्र भुइया बताया गया है। मृतक के पिता एवं परिजनों ने बताया कि स्नान करने के लिए झारही नदी में गया हुआ था। इसी दौरान नदी में गड्ढा होने कारण उसमें युवक फस गया और डूब गया। पानी के अंदर काफी देर तक रहने से उसकी मौत हो गई। मौत का पता तब चला जब आस पास के लोगों ने नदी के पास कपड़ा देखा। उसके बाद नदी में लोगों ने खोजने लगे। खोजने बाद भी पता नहीं चला तब गोता खोर लोग लोहा के छड़ लगाकर खोजने का प्रयास किया। तब वह युवक मिला जिसे लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य में ले जाया गया जहां चिकित्सकों के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। आंजन पंचायत के पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि सह मुखिया प्रतिनिधि सत्येन्द्र सिंह ने सरकार से मांग की जाती है कि आपदा प्रबंधन राहत के तहत चार लाख रूपया मुआबजा दिया जाए।