
अनिल कुमार
औरंगाबाद। शहर के पोइंवा कोठी स्थित भाजपा महिला मोर्चा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित 20 दिवसीय सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत 02 हजार पोस्ट कार्ड पर शुभकामनाएं संदेश दिया गया और इस मौके पर 71 वें जन्मदिन के प्रतीक के तौर पर 71 पौधों का रोपण किया गया। महिला मोर्चा के मीडिया प्रभारी गुड़िया सिंह ने कहा कि पौधे जीवन की सुख समृद्धि और आनंद का आधार है। हमारा कर्तव्य है कि अधिक से अधिक पौधारोपण करें और धरती को सुंदर बनाएं। आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कर भारत को विश्व गुरु बनाने की ओर प्रधानमंत्री अग्रसर हो रहे हैं। महिलाओं का सम्मान करना उनकी प्राथमिकता की सूची में है। महिला मोर्चा के सदस्यों ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए भगवान भास्कर से प्रार्थना से की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल सिंह, जिला पार्षद विश्वकर्मा, आलोक कुमार सिंह, उज्जवल कुमार, सुमन अग्रवाल, सारिका शेखर, संजीता गुप्ता, स्वीटी गुप्ता, उषा सिंह, अशवन्ती सिंह एवं सुधा सिंह के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।