जल छाजन की दी गई जानकारी
औरंगाबाद। देव प्रखंड अंतर्गत दुलारे पंचायत के बन बिशनपुर मध्य विद्यालय में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दिप प्रज्वलित कर मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष बिजेन्द्र कुमार यादव ने किया। बिजेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि जल संरक्षण का अर्थ हैं कि हमारे पानी की आपूर्ति को बुद्धिमानी से उपयोग करना और जिम्मेदार होना। उन्होंने कहा कि लोग अपने घर में वर्षा जल संरक्षण हेतु सोखता गड्ढ़ा बनाएं ताकि भू- जल का स्तर कायम रहें।
इस अवसर पर पशु चिकित्सा डॉक्टर संजय सिंह के द्वारा जानवर के लिए कई प्रकार की दावा का वितरण किया गया। वहीं उन्होंने कहा कि रोगों से बचाव के लिये पशुओं का टीकाकरण व कृमिनाशक दवाइयों का उपयोग जरूरी है।
जिकोपर्जन विशेषज्ञ रेखा रानी ने बताया कि सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लोगों को लाभ प्राप्त हो इसके लिए मैं पुरी कोशिश करूंगी। सरकार का उद्देश्य वर्षा जल को किसी तरह संचय करना हैं। ताकि गिरते वॉटर लेबल से बचाया जा सकें। बृहद पैमाने पर पेड़ लगाने का कार्य किया जाएगा। बंजर भूमि को समतलीकरण किया जाएगा।
कृषि विशेषज्ञ अमरेंद्र कुमार तिवारी एवं विश्वास कुमार वर्मा ने कहा कि दुलारे पंचायत में कृषि संबंधी बीज वितरण किया जाएगा। ताकि किसानों को अच्छी फसल प्राप्त हो सके। इसके लिए विभाग दृढ़ संकल्पित हैं। जो इच्छुक किसान अनुदान से संबंधित बोरवेल प्राप्त करना चाहते हैं वह ऑनलाइन आवेदन करें। इस अवसर मनोज यादव, सचिव नितेश कुमार, भीम कुमार यादव, राम सुंदर यादव, मनोज राम, उपेंद्र यादव, रामजन्म यादव समेत कई अन्य मौजूद रहें।