औरंगाबाद। पूर्व शराब के काण्ड में फरार एक नामजद अभियुक्त को कसमा थाना की पुलिस द्वारा शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर अपराध नियंत्रण को लेकर शराब के केस में फरार एक नामजद अभियुक्त को गिरफतार किया गया है जिसकी पहचान भिखनपुरा गांव निवासी उपेन्द्र यादव के रूप में की गई है। अभियुक्त को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं अन्य मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना प्राप्त हुआ कि थाना क्षेत्र के दुगुल गांव में शराब के नशे में घूत एक युवक हंगामा कर रहा है। सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस द्वारा युवक को मौके से गिरफ्तार कर थाना लाया गया जिसकी पहचान 45 वर्षीय उस गांव निवासी कमलेश सिंह के रूप में की गई है। उसका स्वास्थ जांच कराया गया जिसमें शराब पीने की पुष्टि की गई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
Related Articles
Check Also
Close
-
सेवा के लिए संकल्पित मुखिया प्रत्याशी आयी चुनाव मैदान मेंOctober 6, 2021
-
जनता के सपने को करूंगी साकार: मीनाOctober 20, 2021
-
भयमुक्त वातावरण में मतदान के लिए खुदवा पुलिस ने किया एरिया डोमिनेशनNovember 22, 2021
-
25 से 27 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा विष्णु धाम महोत्सवJanuary 28, 2022