औरंगाबाद। पंचायत चुनाव के मद्देनजर शांति पूर्ण व निष्पक्ष चुनाव को लेकर चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान में पांच बाइक चालकों को त्रुटिपूर्ण कागजात पाए जाने के कारण जुर्माना लगाया गया है। थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर वाहनों की सघन तलाशी की जा रही हैं, और त्रुटि पूर्ण कागजात पाए जाने पर बाइक चालकों को जुर्माना भी लगाया जा रहा है, इसी क्रम में पांच लोगों से 5000 रुपये जुर्माना वसूला गया है। चुनाव को देखते हुए असमाजिक तत्वों, हथियार और शराब पर विशेष नजर रखी जा रही है। थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर वाहन जांच अभियान में बिना हेलमेट के चल रहे वाहन सवारों में हड़कंप मचा हुआ है।
Related Articles
Check Also
Close
-
बड़ी मात्रा में स्प्रीट, शराब व वाहन जब्त, पांच गिरफ्तारNovember 4, 2021
-
परिवार में परंपरा के साथ समानता की होना चाहिए परवरिशAugust 27, 2021
-
तीन दोषी किशोर को सुनाई गई सज़ाOctober 15, 2022
-
शांतिपूर्वक संपन्न हुआ रामनवमी शोभा यात्राApril 11, 2022