विविध

पुण्यतिथि पर याद किए गए समाजसेवी स्व. रामजन्म सिंह

– रामविनय सिंह –

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। गोह प्रखंड के पिपराही गांव में गुरुवार को समाजसेवी दिवगंत रामजन्म सिंह के 19वीं पुण्यतिथि समारोह पूर्वक आयोजित किया गया। उपस्थित सज्जनों ने उनके प्रतिमा पर पुष्प और श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वहीं इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर दिवगंत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। मौके पर उपस्थित जिप प्रतिनिधि श्यामसुंदर ने कहा कि आज सामाजिक शक्ति और उत्साह का लोप होते जा रहा है, लोग सच्चे दिल से गरीब लाचार व्यक्तियों को सेवा नही कर पाते बल्कि छल और प्रपंच का सहारा लेकर अपने हित की बात सोचते है। जरूरत है आज स्व. रामजन्म सिंह जैसे समाजसेवी के विचारो पर चलकर समाज में बेसहारा कमजोर लोगों को हक अधिकार तथा मान सम्मान की रक्षा करने के लिए हर सक्षम व्यक्ति को तत्पर रहना चाहिए। स्व. सिंह ने अपने जीवन काल में सर्व प्रथम उस वक्त गांव देहात में शिक्षा की घोर अभाव था तो लोगों को शिक्षित बनाने के लिए अपनी निजी जमीन सरकार को रजिस्ट्री कर विद्यालय का निर्माण कराया जिससे क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने अपने पूरे जीवन काल में शोषण और जुल्म के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहे। गरीब लाचार को सहयोग करते रहे। इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि कर्ण आर्य, शिक्षक जेपी सिंह, धनेश्वर सिंह, अरविंद सिंह, रामाशीष सिंह,  मुनेश्वर सिंह, विजय सिंह, लाल मोहन सिंह, महेंद्र सिंह, इंद्रजीत कुमार,  सुजीत कुमार सहित लोग मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer