
औरंगाबाद। भारत रत्न डॉ. विश्वेश्वरैया की जयंती पर बुधवार को शहर के क्लब रोड स्थित अभियंता संघ कार्यालय में अभियंता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान संघ के अध्यक्ष ई. सुबोध कुमार सिंह, कार्यक्रम के उद्घाटन कर्ता व सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह, संचालन कर्ता कमलेश कुमार सिंह, ई. नारायण सिंह, ई. धिरेन्द्र कुमार सिंह, ई. मोशाहिद अली, ई. जियायुल अंसारी, ई. श्रवण कुमार चौरसिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर डॉ. विश्वेश्वरैया के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया और उन्हें याद करते हुए समाज व राष्ट्रहित में सेवा करने का संकल्प लिया। इस मौके पर पत्रकारों व आगत अतिथियों को शॉल एवं पुष्प माला से सम्मानित किया गया। ई. सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि अभियंता शिरोमणि डॉ. विश्वेश्वरैया की जयंती को प्रत्येक वर्ष अभियंता दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज दुनियां के विभिन्न क्षेत्रों के प्रगति में अभियंता का महत्वपूर्ण योगदान हैं फिर चाहे वह कोई फील्ड हो या फिर तकनिकी ज्ञान, जिससे देश का विकास होता हैं। उन्हें ही सम्मान देने के उद्देश्य के साथ अभियंता दिवस मनाया जाता है। उन्होंने अभियंत्रण के क्षेत्र में जो मुकाम हासिल किया वह कोई विलक्षण प्रतिभा ही प्राप्त कर सकता है। अंग्रेजों के शासन काल में अपनी प्रतिभा के बल पर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में मिशाल कायम किया। उनकी कर्तव्यनिष्ठा एवं उपलब्धियों का बखान करना संभव नहीं है। अपने जीवन काल में ईमानदारी, नम्रता, गरिमा, शुद्धता एवं निष्ठा का दामन नहीं छोड़ा। वहीं प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि विश्वेश्वरैया महान अभियंता थे। उनकी दृष्टि और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में समर्पण भारत के लिए कुछ असाधारण योगदान दिए है जिनके पदचिन्हों पर चलकर हमें कीर्तिमान रचना है। हमें निराशा नही होना चाहिए यह राष्ट्र इंजीनियरों के बदौलत चल रहा है। इस अवसर पर दर्जनों अभियंता मैजूद थे।
2 Comments