क्राइम

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, महिला जख्मी

Fight between two sides over land dispute, woman injured

        – सुखेंद्र कुमार

गोह (औरंगाबाद) उपहारा थाना अंतर्गत अनंत बिगहा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में जमकर मारपीट की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को स्थानीय लोगों ने गोह पीएचसी लेकर गए जहां महिला का इलाज जारी है।

 

घटना के बारे में बताया जाता है कि रामानंद सिंह व बलिराम यादव के बीच पूर्व से जमीनी विवाद का मामला चलते आ रहा था। इसी बात को लेकर मंगलवार को दोनों तरफ से कहा सुनी हुई। इस दौरान बात इतनी बिगड़ गई की दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना में बलिराम यादव की पुत्री रिंकी देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। वहीं उनके पुत्र लक्षमण यादव को मामूली चोटें आई है।

Related Articles

 

पीड़िता ने अपने ही छोटे दादा रामानंद सिंह व उनके पुत्र जयप्रकश यादव, कुंदन यादव, रणविजय यादव, उर्मिला देवी, सुनीता देवी, सुलेखा कुमारी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है,  लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले की छानबीन कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer