औरंगाबाद। जिला विधिक संघ औरंगाबाद में समाजवादी नेता शरद यादव के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व लोक अभियोजक प्रमोद कुमार सिंह ने किया तथा संचालन जगनरायण सिंह ने किया।वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। बताया कि वे सात बार लोकसभा एवं दो बार राज्यसभा में सांसद रहे, अटल बिहारी वाजपेई के समय में एनडीए के संयोजक रहे। वे एक समाजवादी चिंतक थे जो सफल लोकतंत्र के लिए हमेशा शिर्ष राष्ट्रीय दलों के बीच सक्रिय रहें। देश के राजनीतिक संकट में सबसे बड़े सलाहकार के भुमिका अदा करते थे। उनके निधन भारतीय राजनीति में अपूर्णिय क्षति है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में अधिवक्ता शिवलाल मेहता, विजय पांडेय, निरज कुमार श्रीवास्तव, उपेन्द्र शर्मा, देवानंद यादव, अखिलेश यादव, सुदर्शन यादव, जय सिंह यादव, लक्ष्मन यादव, सिद्धेश्वर यादव, अर्जुन यादव, सीतेश मिश्रा, लोरिक यादव, कमलेश कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, राजेन्द्र कुमार सिंह, मुन्ना यादव, रंजीत कुमार, सुरेंद्र यादव, महादेव समेत कई अन्य शामिल हैं।