औरंगाबाद। शराब का धंधा करते एक डिलीवरी ब्वॉय को पुलिस ने रविवार की देर रात गिरफ्तार किया है। यह मामला माली थाना क्षेत्र के चरण गांव का है जहां उसे रंगे हाथों पकड़ा गया। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि समकालीन अभियान के तहत शराब के खिलाफ चलाए जा रहे जांच अभियान में 300 एमएल के 78 बोतल देशी शराब के साथ एक डिलीवरी ब्वॉय को गिरफ्तार किया गया है जिसकी पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के राहुल कुमार के रूप में की गई है। उत्पाद अधिनियम के तहत उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक अभियुक्त अपने ससुराल चरण गांव से शराब का धंधा करता था। श्री कुमार ने बताया कि शराब की अवैध तस्कारी से युवाओं पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ रहा है। समाज के गिने चुने कुछ लोग इस कारोबार को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से नैतिक सहयोग प्रदान कर रहे हैं। पंचायत चुनाव के मद्देनजर अभियान तेज़ कर दिया गया है। इस जद में जो भी पकड़े जाएंगे उन्हें किसी भी किमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
Related Articles
Check Also
Close
-
लापता युवक वापस लौटा अपने घर, परिवार में खुशीMay 4, 2022
-
अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर ने मारी पलटी, चालक घायलApril 21, 2022
-
डीएम-एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षणNovember 29, 2021