मगध हेडलाइंस

भाजपा नेता के घर जाकर उपेन्द्र कुशवाहा ने दिया श्रद्धांजलि

औरंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी टंडवा मंडल के अध्यक्ष रहे अरुण कुमार सिंह का पिछले दिनों असामयिक निधन हो गया था। उनके पैतृक बेनी (बरियावां) गांव जाकर भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अपने सहयोगियों के साथ स्व.अरुण सिंह के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इस दौरान उन्होंने दिवंगत अरुण सिंह के परिजन उनके बड़े भाई अशोक सिंह सहित उनके परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर अरुण सिंह के बारे में परिवारिक चर्चा करते हुए ढांढस बंधाया एवं हर समय सहयोग करने का भरोसा दिया। इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अरुण सिंह बहुत मिलनसार एवं दृढ़ इच्छाशक्ति के व्यक्ति थे। वह कुशल संगठनकर्ता एवं अपने दल के प्रति समर्पित भाव से काम करते थे आज उनके नहीं रहने से औरंगाबाद जिला में एक सामाजिक कार्यकर्ता हम सभी ने खो दिया है। भारतीय जनता पार्टी परिवार के एक सदस्य के रूप में कई वर्षों तक उन्होंने काम किया आज संगठन को उनकी कमी महसूस होती है।।श्रद्धांजलि देने वालों में गोह के पूर्व विधायक रणविजय सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह, जदयू नेता पंकज पासवान, प्रभात रंजन सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, अशोक मेहता, कुटुंबा प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, अजय सिंह, उमेश सिंह, अनिल पांडे विवेक कुमार सिंह, विनोद शर्मा एवं अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please remove ad blocer