मगध हेडलाइंस

जयंती समारोह का हुआ आयोजन

   डी.के यादव

गया। भारतीय किसान संघ जिला इकाई के द्वारा रामाश्रय प्रसाद सिंह उच्च विद्यालय पाली उतरेन के प्रांगण में रविवार को भगवान बलराम जी की जयंती समारोह मनाया गया जिसमें सबसे पहले कार्यक्रम को भगवान बलराम जी को पुष्प अर्पित कर किसान गीतों से प्रारंभ किया गया जिसकी अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष मधुसूदन प्रसाद ने किया। सभा को सम्बोधित करते हुए प्रांतीय कोषाध्यक्ष रामरसिक मिश्र ने कहा कि भगवान बलराम जी को किसानों का देवता कहा जाता है। उनके जीवनी एवं कार्य को देखते हुए भारतीय किसान संघ ने निर्णय लिया कि भगवान बलराम महाभारत में भी निष्पक्ष होकर ही रहे। वहीं , प्रान्तीय उपाध्यक्ष बिपिन बिहारी शर्मा ने कहा कि बंजर जमीन पर अपने से हल चला कर जमीन को उपजाऊ बनाया तभी से उन्हीं के मार्ग पर भारतीय किसान चल रही है। अन्य वक्ताओं ने अपना अपना विचार व्यक्त किया और 30 सितम्बर तक सदस्यता पुर्ण करने का एवं रसीद जमा करने का निर्णय लिया गया। इस समारोह में जिला मंत्री जितेन्द्र मिश्रा, मंत्री बीरेंद्र सिंह, सुनील कुमार, बिराज यादव, ननद कुमार, सुनील कुमार, ललन सिंह, कृष्णकांत शर्मा, ग्राम समिति पाली के अध्यक्ष महेश विश्ववकर्मा, चन्द्रिका सिंह, महेन्द्र सिंह एवं अन्य आमंत्रित लोगों ने भाग लिया।

 

– डी के यादव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please remove ad blocer