
औरंगाबाद। सदर प्रखंड स्थित औरंगाबाद के जन विकास परिषद एवं जनेश्वर विकास केंद्र की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष समाजसेवी रामजी सिंह ने किया। बैठक का संचालन संस्था के सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने किया। बैठक में आगामी 14 सितंबर को हिंदी सप्ताह समापन समारोह सह हिंदी दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। इस आशय की जानकारी देते हुए संस्था के मीडिया प्रभारी सुरेश विद्यार्थी ने बताया कि 8 सितंबर से 14 सितंबर के बीच विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है जिसका, समापन 14 सितंबर को किया जाएगा। इसी दिन एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया है। वैश्वीकरण भाषा की ओर अग्रसर हिंदी विषयक संगोष्ठी का आयोजन क्लब रोड स्थित संस्कृत महाविद्यालय में किया जाएगा।साथ ही साथ यह भी कहा कि हिंदी साहित्य में विशेष योगदान देने वाले साहित्यसेवियों का सम्मान समारोह भी किया जाएगा। इस क्रम में कवि एवं लेखक डॉ हेरम्ब मिश्रा, पत्रकार राजेंद्र पाठक, शिक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह , अरविंद अकेला, केके मंडल साइंस कॉलेज दाउदनगर के प्रोफेसर कुंवर विजय कृष्ण ब्रजराज, जयप्रकाश कुमार सिंह, राव रणविजय को सम्मानित किया जाएगा। आज के बैठक में सरपंच संघ के प्रदेश महासचिव रविंद्र कुमार सिंह,महाराणा प्रताप सेवा संस्थान के पूर्व सचिव अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह, सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ संजीव रंजन, शिक्षक उज्जवल रंजन सहित अन्य उपस्थित थे।