
डॉ ओमप्रकाश कुमार
औरंगाबाद। पंचायत चुनाव को लेकर दाउदनगर थाना परिसर में शस्त्र का भौतिक सत्यापन किया गया। सीओ विजय कुमार एवं थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने संयुक्त रूप से अनुज्ञप्ति धारियों के शस्त्र का सत्यापन किया। भौतिक सत्यापन किया गया। बताया गया कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर अनुज्ञप्ति धारियों के शस्त्र का सत्यापन जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार को 45 शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया है।
One Comment