विविध

3 वर्षों से अपनी पत्नी के लिए पति कर रहा है तीज व्रत

     डॉ ओमप्रकाश कुमार

औरंगाबाद। हर पत्नी अपने पति के रक्षा के लिए तीज व्रत करती है। लेकिन दाउदनगर में पति भी अपनी पत्नी के रक्षा के लिए तीज व्रत कर रहे हैं। 3 वर्षों से तीज व्रत कर रहे हैं। दाउदनगर शहर के मौलाबाग निवासी मुन्ना दुबे अपनी पत्नी सरिता दुबे के लिए 3 वर्षों से तीज व्रत कर रहे हैं जिस तरीका से पत्नी अपने पति की रक्षा के लिए विधिवत पूजा पाठ करती है। उसी तरह से मुन्ना दुबे अपनी पत्नी सरिता दुबे के लिए हर मन्नत मांग रहे हैं। बुधवार को नहाए खाए के साथ व्रत का शुरुआत किया और गुरुवार को विधिवत पूजा पाठ भी करेंगे। इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक सुहागिन महिलाएं अपने पति की सुरक्षा के लिए तीज व्रत तो हर वर्ष करती हैं लेकिन मैं अपनी पत्नी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन के लिए पिछले 2 वर्षों से तीज व्रत कर रहा हूं। पति पत्नी दोनों एक दूसरे के दीर्घायु के लिए एवं स्वस्थ जीवन जितने के लिए तीज व्रत करता हूं। इससे पहले सरिता दुबे अकेले तीज व्रत करती थी लेकिन 2 वर्ष पहले से दोनों पति-पत्नी साथ में तीज व्रत कर रहे हैं। लोगों से अपील भी किया कि सभी के पति भी पत्नी की रक्षा एवं स्वस्थ रहने के लिए तीज व्रत को करें इससे मन की शांति भी मिलती है और दोनों पति पत्नी एक साथ पूजा पाठ करने में और बेहतर आनंद आता है। दोनों व्यक्ति को तीज व्रत करने से सुख शांति और समृद्धि घरों में प्राप्त होगी और परिवार स कुशल हमेशा रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please remove ad blocer