डॉ ओमप्रकाश कुमार
औरंगाबाद। दाउदनगर- ओबरा विधानसभा क्षेत्र से लोजपा प्रत्याशी रह चुके लोजपा नेता डॉ प्रकाशचंद्रा ने शमशेर नगर निवासी पूर्व प्रखंड प्रमुख इंद्र देव शर्मा के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही उन्होंने अपने पिता भगवान प्रसाद के साथ उनके घर शमशेरनगर जाकर उनसे मुलाकात किया था और उनका कुशलक्षेम जानते हुये उनका आशीर्वाद लिया था। उनके निधन की सूचना से वे मर्माहत हैं। डॉ प्रकाशचंद्रा ने कहा कि दिवंगत इंद्रदेव शर्मा उनके अभिभावक एवं पिता तुल्य थे। वे लगातार 23 वर्षों तक निर्विवाद प्रखंड प्रमुख रहे। उनका निधन उनके लिये व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की है।