विविध

नये थानाध्यक्ष का स्वागत, पुराने को दी गई विदाई

    राम विनय सिंह

गोह (औरंगाबाद) देवकुंड थाना परिसर में बुधबार को नए थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह का स्वागत किया गया जबकि निवर्तमान थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी सिंह को विदाई दी गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए निवर्तमान थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी सिंह ने कहा कि यहां के लोगों के द्वारा जो मान सम्मान मिला व सदा याद रहेगा। वहीं समाजसेवी दिप्पू ने कहा कि निवर्तमान थानाध्यक्ष को एक कुशल प्रशासक के रूप में जाना जाएगा।

उन्होंने पांच माह के कार्यकाल में अपने मैत्रीपूर्ण व्यवहार से थाना क्षेत्र के हर व्यक्ति के दिलों में जगह बनाई। वहीं उपस्थित लोगों ने थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह से भी एक कुशल प्रशाशक के रूप में क‌र्त्तव्यों का निर्वहन करने की उम्मीद जताई। वहीं नव पदास्थापित थानाध्यक्ष ने कहा कि विधि व्यवस्था को लेकर जो हमें जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसे सख्ती से पालन करूंगा। ताकि क्षेत्र की लोगों में शांति व्यवस्था कायम हो।

किसी भी परिस्थिति में अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। जनता के लिए थाने का दरवाजा हमेशा खुला हुआ है। उन्होंने कहा कि आप सबोंं से मदद की उमीद है। इस दौरान बनतारा मुखिया मृत्युंजय कुमार, समाजसेवी दीपू कुमार, रंजीत यादव, अमरेन्द्र कुमार सिंह, विनय यादव, नीतीश कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, गुड्डू कुमार, राहुल कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer