
औरंगाबाद। जिला मुख्यालय के विधिक संघ में वरीय अधिवक्ता नागेन्द्र कुमार पाण्डेय के निधन पर मंगलवार को शोक सभा आयोजित की गई और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। विदित हो की नागेन्द्र कुमार पाण्डेय जिला विधिक संघ के पूर्व सचिव थे। वे ए.पी.पी भी रहे थे। इसके अलावा वे विधि के अच्छे जानकर थे। शोक सभा की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद योगी ने किया। इस दौरान कार्यकारी सचिव विजय कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह, महेंद्र प्रसाद सिंह, कामता प्रसाद सिंह, देवेन्द्र शर्मा, नागेन्द्र सिंह, अवधेश कुमार सिंह, अवध किशोर पांडे, सतीश कुमार स्नेही, मिथलेश कुमार, सरोज रंजन सिन्हा, अशोक कुमार सिंह, मनोज मिश्रा, प्रमोद शर्मा, परवेज अख्तर, सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।