
डॉ ओमप्रकाश कुमार
औरंगाबाद। केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह का दाउदनगर के कई स्थानों पर जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान काराकाट सांसद महाबली सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष पंकज पासवान, जदयू के प्रदेश सचिव अशोक मेहता, ओबरा विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी रह चुके जदयू प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार चंद्रवंशी समेत अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। शमशेर नगर में जदयू के प्रदेश सचिव रामकृष्ण कुमार उर्फ नंहकू पांडेय के नेतृत्व में केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह का भव्य स्वागत किया गया। यहां उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। मौके पर जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष ब्रजकिशोर शर्मा, शमशेर नगर पैक्स अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा, जदयू पंचायत अध्यक्ष रवि रंजन कुमार समेत काफी संख्या में जदयू नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। इससे पहले तरारी मोड़ पर जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जॉर्ज, प्रदेश सचिव राजेश राजेंद्र कुशवाहा समेत अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।