
औरंगाबाद। नबीनगर थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के साथ कानून का राज स्थापित करने के लिए रविवार को लाइसेंसी शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया। थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर शस्त्रों का भौतिक सत्यापन कराया किया जा रहा है। इसी क्रम में कुल 19 शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया। जो अनुज्ञप्तिधारक अपने शस्त्रों का भौतिक सत्यापन नहीं कराएंगे, उनके विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की जाएगी।