राजनीति

केंद्रीय मंत्री का हुआ भव्य स्वागत, भेंट की गई उमगा सूर्य मंदिर का प्रतीक चिन्ह

औरंगाबाद। मदनपुर थाना क्षेत्र मंझौलिया मोड़, खिरियावां मोड़ एवं शिवनाथ विगहा मोड़ सहित निमा आंजन मोड़ और मनिका में हजारों महिला-पुरुष जदयू कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को पुष्प गुच्छ और माला पहनाकर भाव पूर्ण भव्य स्वागत किया गया। मंझौलिया मोड़ पर पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में घोड़ा ढ़ोल और गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया गया जबकि खिरियावां मोड़ के समीप प्रदेश कार्य कारणी सदस्य प्रभात रंजन, व्यापार मंडल अध्यक्ष पियुष रंजन उर्फ रिशु सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता पिन्टु सिंह के नेतृत्व में भव्य पूर्ण स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान आरसीपी सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इसके बाद पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह की पत्नी डाक्टर निशा सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को भगवान उमगा सूर्य मंदिर परिसर में उन्हें सूर्य मंदिर का प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक विनोद कुमार यादव, पूर्व विधायक ललन राम, प्रदेश महा सचिव राजीव पटवर्द्धन, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, पूर्व जिला जदयू अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह, जदयू लोक सभा प्रभारी डाक्टर निर्मल कुशवाहा, अजय सिंह, बब्लु सिंह, डीआरओ जीतेन्द्र कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि बेरी अखिलेश सिंह, अशोक कुमार सिंह सहित हजारों कार्यकर्ता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please remove ad blocer