क्राइम

महिला की गले से चेन छीन भाग रही तीन आरोपित महिलाएं धराई 

         – रामविनय सिंह –
मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। यज्ञ का परिक्रमा कर रही एक महिला के गले से सोने के चेन छीन कर भाग रही तीन आरोपित महिलाओं को गोह पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पकड़ी गई महिलाओं में थाना क्षेत्र के ही फाग गांव निवासी दिलीप साव की पत्नी बबिता देवी, पटना ज़िले के मीठापुर निवासी धर्मवीर प्रसाद की पत्नी कंचन देवी एवं गया जिले के परईया थाना क्षेत्र निवासी सोनू कुमार के पत्नी ज्योति देवी है। दरअसल मामला गोह थाना अंतर्गत यज्ञ मंडप की हैं जहां यज्ञ के आखरी दिन शनिवार को परिक्रमा कर रही गया जिले के आंती थाना अंतर्गत निवासी रंजीत कुमार के पत्नी पूनम कुमारी के गले से सोने की चेन छीन कर ये महिलाएं भागने लगीं । जहां पूनम ने शोर मचाया जिसमें मौके पर लोगों द्वारा ये तीनों महिलाएं पकड़ी गई जिनके पास से चेन बरामद किया गया। इसके बाद तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार तीनों आरोपित महिलाओं की मायका एक ही गांव में हैं। पूछ-ताछ के क्रम में आरोपित महिलाओं ने घटना कारित करना स्वीकार किया हैं। थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि एक महिला के गले से सोने की चेन छिनतई मामले में तीन आरोपित महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद तीनों को आवश्यक कार्रवाई के उपरांत जेल भेज दिया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer