
डॉ ओमप्रकाश कुमार
औरंगाबाद। दाउदनगर के विश्वरत्न इंदिरा गांधी महिला कॉलेज भखरुआं में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना अमीन सिंह ने आधारभूत संरचना की जांच की। उनके साथ बीइओ अशोक कुमार भी मौजूद रहे. डीपीओ ने कॉलेज में घूम- घूम कर आधारभूत संरचना के बारे में जानकारी हासिल किया। क्लासरूम, पुस्तकालय रूम ,प्रयोगशाला, बरामदा, फर्नीचर की उपलब्धता समेत अन्य बिंदुओं पर जांच की। प्राचार्य पुष्पा कुमारी ने उन्हें कॉलेज के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। बताया जाता है कि प्राचार्य द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष दाखिल परिवाद पत्र के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेशानुसार डीपीओ द्वारा कॉलेज में विद्यमान आधारभूत संरचना की नये सिरे से जांच की गयी है।
One Comment