
औरंगाबाद। अधिवक्ता संघ औरंगाबाद में वरीय अधिवक्ता, रामलखन सिंह यादव कॉलेज के पूर्व प्रार्चाय सह कॉलेज संस्थापक प्रो. बैजनाथ प्रसाद सिंह के अकास्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित कर उनके मृत आत्मा को शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दौरान अधिवक्ता सिद्धेश्वर विधार्थी, संजय प्रसाद सिंह, रामाश्रय सिंह, मधुरेंद्र कुमार सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, सतीश कुमार स्नेही, अजीत कुमार सिंह, पंकज पांडेय, जयकृष्ण सिंह, सहदेव मंडल, शक्ति कुमार सिंह, युगेश नारायण सिंह, विनोद मालाकार, यशवंत सिंह, विनोद यादव सहित कई अन्य अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अधिवक्ताओं ने कहा कि वे काफी कर्मठ और कार्य के प्रति समर्पित अधिवक्ता थे। उनके निधन से विधि संघ को बड़ी क्षति हुई है। दिवंगत अधिवक्ता की सामाजिक कार्यो में भी गहरी अभिरुचि थी। वे बहुत ही सज्जन व्यक्ति थे। शांत दिमाग और संतुलित इंसान। उनका जाना सब लोगों के लिए चिंता का विषय है। हमेशा सच के लिए लड़ते थे। वकीलों के लिए खड़े रहते थे। इमानदार और बेहतर इंसान का जाना दुखद है।