औरंगाबाद। बिहार आम निर्वाचन 2021 के मद्देनजर देव प्रखंड के दुलारे पंचायत के वर्तमान पैक्स अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार यादव ने अंतिम चरण के इस चुनाव में मुखिया पद से निर्वाचित हुएं। इस जीत के बाद निर्वाचित मुखिया ने जनता के प्रति आभार व्यक्त किया हैं। जनता व समर्थकों की मेहनत को सलाम करते हुए कहा हैं कि यह जीत जनता की जीत है। यह सब आपकी बदौलत से हुआ है। हर कार्यकर्ता का इस जीत के पीछे हाथ है। कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण मुझे आज मुखिया बनाया गया है। मैं आप लोगों का हमेशा कर्जदार रहूंगा। कहा कि आप लोगों ने जो मेहनत की है उसका परिणाम आज सबके सामने हैं। कहा कि जिस कार्य के आप सभी ने दायित्व सौंपा है उसको मैं पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ पुरा करूंगा। जनता की सेवा करना ही मेरा पहला लक्ष्य है। जनता के अधिकार के लिए संघर्ष करूंगा। चुनावी वादा को हर हाल में पुरा करूंगा। हमारा उदेश्य पंचायत की जनता को शिक्षा स्वास्थ व रोज़गार उपलब्ध कराना हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ जनता को मिलें। इसके लिए संघर्ष करूंगा। ताकि जनता की आम जरुरते पूरी हो। कहा कि समाज सेवा का संकल्प और विकास की रफ्तार कभी कम नहीं होने दूंगा।
Check Also
Close
-
गलत नीतियों के कारण बढ़ी है महंगाईOctober 15, 2021
-
मां से मारपीट का आरोपित कलयुगी पुत्र गिरफ्तारApril 24, 2022
-
शराब कारोबारियों के ठिकाने पर पुलिस का ताबड़-तोड़ छापेमारी, छह गये जेलDecember 15, 2021