
औरंगाबाद। मदनपुर थाना क्षेत्र के पिपरौरा पंचायत के उचौली गांव के आहर में दो वर्षीय एक मासूम की डुबने से मौत हो गई जिसकी पहचान उचौली निवासी मो. इबरार के दो वर्षीय पुत्र वायस अली के रुप में की गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और गांव के लोगों में गम का माहौल छा गया है। इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक घर के पास ही आहार के पास मासूम खेल रहा था। इसी क्रम में वह आहर में कब डूब गया। घर किसी परिजनों को पता नहीं चला। घर में मृतक बालक की मां खाना पका रही थी। जब काफी देर घर बच्चा वापस नहीं आया तो उसकी परिजन खोज बीन करने लगे। आहर में डुबने की जानकारी तब हुई जब बालकी की शव पानी के उपर आहर किनारे देखा गया। सूचान पाकर घटना स्थल पर पहुंचे जिला पार्षद शंकर यादवेंदू ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बढ़ाया और शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।