
मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। देव प्रखंड के पातालगंगा मठ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मंगलवार की रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन देव प्रखंड विकास पदाधिकारी अंकेशा यादव, अंचलधिकारी दीपक कुमार, समाज सेवी शक्ति मिश्रा, देव प्रमुख प्रकाश कुमार, मुखिया बिजेंद्र यादव सहित अन्य के द्वारा संयुक्त रूप से की गई। इस मौक़े पर बिरहा गायक मगध सम्राट अखिलेश यादव एवं गायिका शिवानी कुमारी ने एक से बढ़कर एक सोहर गीत गाए गये जिसे सैकड़ो भक्तों ने आनंद लिया।
पातालगंगा में बनेगा विवाह मंडप : बीडीओ अंकेशा यादव ने कहा कि पातालगंगा के प्रति लोगों की अपार आस्था हैं। इसका धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है। प्रत्येक वर्ष यहां बड़ी संख्या में लोग पूजा-अर्चना करने आते हैं। इसके महत्व को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा प्रमुख की सहायता से पातालगंगा में एक विवाह मंडप का निर्माण कराया जाएगा। दुलारे पंचायत के मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार यादव ने कहा कि मान्यता है कि यहां के तालाब में स्नान करने से गंगा स्नान का लाभ प्राप्त होता है। हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा को यहां विशाल मेला लगता है। स्नान कर श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करते हैं। कहा जाता है कि यहां के तालाब का पानी कभी भी न सूखता है न कम होता है। देव के प्रमुख समाज सेवी शक्ति मिश्रा ने बताया कि पातालगंगा कमेटी के सदस्यों ने इस ऐतिहासिक धरोहर को संजोकर कर रखने की बात कहीं हैं। उन्होंने कहा कि पातालगंगा के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्त्व को देखते नए सिरे से जीर्णोधार करवाया जाएगा।
13 एवं 14 नवंबर को होगा पातालगंगा महोत्सव : महंत आदित्य, सचिव रविंद्र सिंह एवं कोषाध्यक्ष राजेंद्र यादव ने बताया कि पातालगंगा अति प्राचीन ब्रह्मचारियों की तपोभूमि एवं धार्मिक तीर्थ स्थल है। इसकी ऐतिहासिक गरिमा और धार्मिक महिमा के कारण लाखों लोगों की आस्था इस स्थल से जुड़ा हुआ है। 13 एवं 14 नवंबर को पातालगंगा महोत्सव का अयोजन किया जाएगा। इस मौके महंत अदित्य, सचिव रविन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष राजेंद्र यादव, सूर्यदेव यादव, सुरेंद्र यादव, पैक्स अध्यक्ष योगेंद्र यादव, जुगेश यादव, पंकज यादव के अलावा अन्य मौजूद रहे।














