औरंगाबाद। पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है जिसमें पकड़े जा रहे लोगों के खिलाफ़ सख्त कार्रवाई भी की जा रही हैं। इसी कड़ी में पशुओं की अवैध तस्करी के मामले में फरार चल रहे एक तस्कर को टंडवा थाना की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। अरोप है कि पशु तस्कर पिछले कई महीनों से मामले में फरार चल रहा था। लेकीन छानबीन के दौरान वह घर से गिरफ्तार किया गया जिसकी पहचान रोहतास जिले के डेहरी निवासी पप्पू कुमार के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि आरोपी पिछले साल दिसंबर माह में पशु तस्करी के मामले में नामजद अभियुक्त बनाया गया था। तब से उसकी छानबीन की जा रही थी इसी क्रम में वह शनिवार को घर से पकड़ा गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया जिसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।
Related Articles
Check Also
Close
-
व्यवहार न्यायालय में सेवानिवृत्ति पर दो को दी गई विदाईMarch 31, 2022
-
शराब के नशें में घूत ऑटों का सीसा फोड़ने वाला युवक गिरफ्तारNovember 12, 2021
-
मृतकों के आश्रितों को जल्द मिलेगा मुआवजा : उपेंद्रNovember 7, 2021
-
गबन का आरोप : खरीदारी हुई 848000 की, निकासी की गई 12 लाख 43 हजार रूपयेSeptember 27, 2022






