
औरंगाबाद। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए नक्सलियों के खिलाफ चलाएं जा रहे जांच अभियान में औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौतम शरण ओमी के नेतृत्व में विभिन्न कांडों के एक वांछित नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी देते हुये एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मदनपुर पुलिस द्वारा गुरूवार को थाना अन्तर्गत गुलाब बिगहा मोड से एक वांछित नक्सली को पकड़ा है। जो विभिन्न कांडो में नामजद अभियुक्त हैं। हालांकि इस दौरान उसके पास से 20 लीटर महुआ शराब व हीरो स्पेलेंडर बाइक बरामद किया गया है जिसकी पहचान पीतांबरा गांव निवासी स्व. चमरू भोक्ता के पुत्र ललन कुमार के रूप में की गयी है। कहा कि उसके विरूद्ध मदनपुर थाना कांड संख्या – 383/ 21 दर्ज किया गया है। इस कांड के अतिरिक्त उस नक्सली पर सी०आर०पी०एफ० कैंप मदनपुर, मदनपुर थाना व प्रखण्ड कार्यालय मदनपुर पर हमला करने के आरोप में मदनपुर थाना में कई कांण्ड दर्ज हैं जिसकी तालाश काफ़ी दिनों से थी। कहा कि इसके विरुद्ध मदनपुर थाना कांड संख्या- 133 / 14, कांड संख्या – 134 / 14, काड संख्या- 136 / 14, कांड संख्या – 137 / 14 में यह नामजाद अभियुक्त हैं। कहा कि इस छापेमारी दल में मदनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार, एएसआई संगीता कुमारी व आरती कुमारी सहित सैप तारकेश्वर कुमार सिंह एवं जीवछ यादव शामिल थे। अंत में कहा कि नक्सलियों के विरुद्ध धर पकड़ अभियान जारी रहेगा।






